{"_id":"5b50e40d4f1c1b27618b5be1","slug":"171532027917-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीएम ने सौभाग्य योजना के लाभार्थियों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीएम ने सौभाग्य योजना के लाभार्थियों से की बात
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पीएम ने सौभाग्य योजना के लाभार्थियों से की बात
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौभाग्य योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद किया। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में योजना के कुछ पात्र एकत्र हुए, जहां अफसरों की मौजूदगी में पीएम से सीधी बातचीत का कार्यक्रम देखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित हर घर सहज बिजली योजना (सौभाग्य) के बारे में देश के विभिन्न प्रांतों के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बताया कि देश के विकास को गति देने के लिए ग्राम एवं किसान का विकास होना अति आवश्यक है। बिजली के आने से ही गांवों में व्यक्तियों का त्वरित विकास संभव है। छोटे-छोटे उद्योग-धंधे जो किसानों से जुडे हैं वो भी बिजली के माध्यम से चल सकते हैं, जिससे ग्रामीणों के रोजगार बढने के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी। बिजली से ग्रामों में शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई तथा सभी ग्राम पंचायतों को सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने का लक्ष्य पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने देश के अनेक प्रदेशों जैसे असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के कन्नौज के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया, जिससे लाभार्थियों द्वारा आभार प्रकट करते हुए अपने मन की बात प्रधानमंत्री से साझा की। जिले के जंधेड़ी जाटान, रुकनपुर, संधावली, बिजोपुरा आदि ग्रामों के लाभार्थियों एवं अधीक्षण अभियंता ग्रामीण दीपक अग्रवाल एवं एके आत्रेय अधीक्षण अभियंता नगरीय मौजूद रहे।