फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर में लगेगी 15 हजार एलईडी लाइट: डीएम

शहर में लगेगी 15 हजार एलईडी लाइट: डीएम

Tue, 22 May 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
शहर में लगेगी 15 हजार एलईडी लाइट: डीएम
शहर में लगेगी 15 हजार एलईडी लाइट : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि सोडियम लाइटों का कंर्वजन एलईडी लाइटों में होना है, पालिका ने मात्र 60 प्रतिशत कार्य ही किया है। 30 जून तक शहर में सभी 15 हजार एलईडी लाइट लग जानी चाहिए। उन्होंने ट्रैफिक प्लान तैयार कर एक सप्ताह में देने को कहा।
कलक्ट्रेट सभागार में सभी अधिशासी अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले की सभी निकाय स्वच्छ हालत में दिखाई पड़ने चाहिए। एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि शहर को स्वच्छ करने का अभियान चलाएं। उन्होंने डिवाइडरों पर पोस्टर चिपकाये जाने पर भी कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी को ऐसे लोगों की चालान किए जाने के निर्देश दिए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में अग्रेतर कार्यवाही की प्रगति से उन्हें अवगत कराया जाए कि इस संबंध में अभी तक क्या प्रगति की गई है।
विज्ञापन

सभी ब्लाकों में गोशाला की स्थिति के बारे में भी समीक्षा की। कांशीराम आवास योजना के आवासों के बारे में एमडीए अधिकारियों से जानकारी ली और निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाए। बैठक में एसएसपी अनंतदेव, एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, एआरटीओ राजीव बंसल के अलावा नगर पालिकाओं के ईओ और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed