{"_id":"5aecb10b4f1c1b9d098b82e1","slug":"171525461259-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने छपार एसओ को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने छपार एसओ को किया निलंबित
Updated Sat, 05 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने छपार एसओ को किया निलंबित
मुजफ्फरनगर।
एसएसपी अनंत देव ने गाड़ी छोड़ने के मामले में विधायक के परिचित से उलझने पर छपार एसओ आदेश त्यागी को निलंबित कर दिया।
छपार पुलिस ने एक गाड़ी पकड़ी थी। गाड़ी मालिक पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल का परिचित था। विधायक ने छपार एसओ आदेश त्यागी से फोन पर वार्ता कर गाड़ी छोड़ने को कहा था। शुक्रवार को विधायक का परिचित छपार थाने पहुंचा और एसओ से मिला, जिस पर एसओ ने उससे के साथ अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक प्रमोद ऊंटवाल, चरथावल विधायक विजय कश्यप और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के साथ एसएसपी अनंत देव से मिले और इस संबंध में जानकारी दी। इस पर एसएसपी ने एसओ आदेश त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इस मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी।
दो युवक भिड़े, अफरातफरी मची
मुजफ्फरनगर। कोर्ट रोड पर जिला सहकारी बैंक के सामने दो युवक आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों लहूलुहान हो गए। इस दौरान यहां चुनाव प्रक्रिया चलने के कारण काफी भीड़ थी। युवकों में मारपीट होने पर वहां अफरातफरी मच गई। शोर मचा कि प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले आई। युवकों से पूछताछ की जा रही है।
सड़क हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। रोहाना के पास हुए सड़क हादसे में बदायूं निवासी रमेशचंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिचित बबलू निवासी गांव नंगला मढ़ी जिला बदायूं ने शहर कोतवाली पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सीएमओ का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। प्रेमपुरी मोहल्ला सुधार समिति ने एक कार्यक्रम में सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ ओमपाल सिंह वर्मा, गौतम जैन, डॉ पंकज अग्रवाल, डॉ विनय कुमार सिंह ,डॉ गीतांजलि वर्मा, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
छात्रों ने डीएम को ज्ञापन दिया
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। आईटीआई के छात्रों ने कचहरी पहुंच कर डीएम को ज्ञापन दिया। छात्राओं ने बताया कि किसी कारण से उनका परीक्षाफल अभी तक घोषित नहीं किया गया है। परीक्षाफल घोषित नहीं होने से उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए परेशानी हो रही है। इस कारण वे न तो कही प्रवेश ले सके है और न ही किसी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सके। डीएम ने इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।