{"_id":"5acfab794f1c1b683d8b4ce5","slug":"171523559289-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित गांवों से पलायन करने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित गांवों से पलायन करने को मजबूर
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित गांवों से पलायन करने को मजबूर
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के साथ सपा, कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिला। नेताओं ने भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। नेताओं ने कहा कि गांव-देहात में आंदोलन के बाद हालात चिंताजनक है, दलित गांवों से पलायन को मजबूर हो गए हैं।
राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी अनंत देव तिवारी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। नेताओं ने कहा कि हिंसा के दौरान गादला के अमरेश की मौत अभी तक रहस्य बनी हुई है। पुलिस की गोली से मौत नहीं हुई तो उसे किसने मारा है, उसको पकड़ा जाए। इसके अलावा कि रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि ईदगाह के पास बने शराब के ठेके का निर्माण रुकवाया जाए। वहीं, नेताओं ने एसएसपी के समक्ष तीन प्रमुख मांगे रखी है। उन्होंने कहा कि अमरेश की मौत के रहस्य से पर्दा हटाया जाए। उपद्रव की उच्चस्तरीय जांच-पड़ताल कराई जाए, ताकि दोषियों को सजा मिले और मामले में कोई निर्दोष नहीं फंसाया जाए। इस दौरान सपा से राहुल वर्मा, मोहम्मद वसी, विवेक गर्ग, हर्ष राठी, कांग्रेस से हरेंद्र मलिक, मोहम्मद तारिक कुरैशी, विनोद कुमार, रालोद से अजीत राठी, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, धर्मवीर सिंह बालियान, विकास बालियान, विकास कादियान आदि मौजूद रहे।