{"_id":"5acd0d114f1c1b193d8b46bb","slug":"171523387665-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का खंभा लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का खंभा लगाने का विरोध
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
जानसठ। कस्बे के कांशीराम आवासीय कालोनी से होकर जाने वाली हाईटेंशन लाइन का खंभा लगाने को लेकर कालोनी लोगों ने इसका जमकर विरोध प्रदर्शन कर कार्य रुकवा दिया।
मंगलवार की शाम विद्युत विभाग की एक टीम हाईटेंशन लाइन का एक खंभा लगाने के लिए कॉलोनी में गई तो कांशीराम कॉलोनी वासियों ने उसका विरोध कर खंभा नहीं लगने दिया। कांशीराम कालोनी वालों ने बताया कि यहां पर कालोनी में एक ट्रांसफार्मर रखा जाना है, जिसके लिए हाईटेंशन तार कॉलोनी के बीच से होकर निकाले जा रहे हैं। कालोनी परिसर में दिनभर छोटे छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसे में इन तारों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। कुछ दिन पूर्व भी विरोध के बावजूद यहां एक बिजली का खंभा गाड़ दिया गया। मंगलवार को विद्युत कर्मचारी द्वारा खंभा लगाए जाने को लेकर कांशीराम वासियों ने उसका विरोध किया। नागरिकों का कहना है कि उपयुक्त लाइन कालोनी के बीच से न ले जाकर कालोनी के बाहर से ले जाएं। उन्होंने इस मामले को लेकर एसडीएम से भी बात की। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी ऐसा काम नहीं किया जाएगा, जिससे कोई दुर्घटना होने की संभावना हो।