{"_id":"5aaabacd4f1c1b90778b5be4","slug":"171521138381-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की ट्र्रॉली पलटने से हाईवे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की ट्र्रॉली पलटने से हाईवे पर जाम
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने की ट्र्रॉली पलटने से हाईवे पर जाम
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर जाटान पुलिया के पास क्षतिग्रस्त मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हाईवे पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। गन्ना मालिक ने हाईवे से गन्ना उठवा कर यातायात सुचारु कराया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बचा।
बुधवार देर रात गांव कुतुबपुर निवासी सुरेंद्र सिंह का चालक गन्ना ट्रॉली में लादकर टिकौला मिल जा रहा था। हाईवे पर जाटान पुलिया के पास क्षतिग्रस्त सड़क के एक गड्ढे में गन्ने से लदी ट्रॉली पटल गई। हाईवे पर गन्ना फैलने से घंटों जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सुचारु कराया। उधर, गन्ना मालिक किसान सुरेंद्र सिंह ने लोडर की सहायता से गन्ना उठवाकर हाईवे सुचारू कराया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया।
भुगतान जारी
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल टिकौला के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने बताया कि मिल ने एक मार्च से सात मार्च तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान 13-17 करोड़ रुपये संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है। संबंधित किसान समितियों और बैंकों से अपना भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।