{"_id":"5a57b6fe4f1c1b31198b46e4","slug":"171515697918-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की तपिश ने दिलाई जानलेवा सर्दी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की तपिश ने दिलाई जानलेवा सर्दी से राहत
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा ठंड के कारण तीन की मौत
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को शीतलहर का कहर तो लगातार जारी रहा, लेकिन दिन में निकली धूप ने लोगों को जरूर राहत दिलाई। लोगों ने सूरज की तपिश का आनंद लिया। सुबह के समय जल्द कोहरा छंटने से दिन का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि सुबह-शाम और रात्रि की ठंड अभी भी जारी है। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर भोपा में एक ही रात में तीन लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया। इनके परिजनों ने तीनों की ठंड के कारण मौत होने की आशंका जताई है। लगातार दस दिन से दिन में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से बृहस्पतिवार को लोगों को किसी हद तक राहत मिली। सुबह कोहरे के नौ बजे तक छंट जाने से सूरज की धूप लोगों को सीधे मिली। दोपहर तक तापमान 22.6 तक पहुंच गया। लोगों ने अपने घरों की छतों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर धूप का भरपूर आनंद लिया। शीतलहर के चलते हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से दिन के समय में लोगों को राहत मिलती दिखाई दी। बच्चों को स्कूल जाते समय भी ज्यादा परेशानी महसूस नहीं हुई। बच्चे भी खुशी-खुशी स्कूल गए। जिले में दो दिन से स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। दिन में लोगों को ठंड से राहत जरुर मिली है, लेकिन रात्रि में कंपकंपा देने वाली ठंड बरकरार है। सुबह और शाम में भी ठंड का आलम जस का तस है। जिला प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर शेल्टर होम में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की है। ऐसे लोग जिनके पास रात्रि गुजारने का आसरा नहीं है, उनके लिए यहां कंबल आदि की व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव से लोगों ने रात्रि में ठंड से बचने की भरसक कोशिश की।