फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आकर्षक झांकियों संग निकली दुर्गा शोभायात्रा

आकर्षक झांकियों संग निकली दुर्गा शोभायात्रा

Fri, 29 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
आकर्षक झांकियों संग  निकली दुर्गा शोभायात्रा
आकर्षक झांकियों संग निकाली दुर्गा शोभायात्रा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। दुर्गाष्टमी पर्व पर आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने मनमोह लिया। डीजे और बैंडबाजों की धार्मिक धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। बृहस्पतिवार को प्राच्य देवी मंदिर पर युवा शक्ति संगठन के बैनरतले आयोजित रथ यात्रा महोत्सव में मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष समाजसेवी सुनील दत्त त्यागी ने दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक विजय कश्यप और सांसद के भाई डॉ विवेक बालियान ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। आकर्षक झांकी में श्री गणेश, महाकाली, बजरंग बली, राम दरबार, राधा कृष्ण शामिल थीं। रथयात्रा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार कलां, तीरगरान, महाब्रह्मणान, छिपियान, बाजार खुर्द, बस स्टैंड आदि होकर पुन: प्राच्य देवी मंदिर पर संपन्न हुई। बैंड और डीजे पर धार्मिक भजनों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, श्रीराम गुप्ता, कोमल सिंघल, दीपेश अग्रवाल, अमरीश और अरविंद का सहयोग रहा। पूर्व सभासद गौरव त्यागी, विनेश त्यागी, भाकियू नेता बंटू, विजेंद्र त्यागी, मनीष, देवेंद्र बंसल, जितार्थ मौजूद रहे। कस्बा प्रभारी नरेश भाटी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। उधर, लुहारी खुर्द में भव्य दुर्गा शोभायात्रा निकाली गई।


हैरतअंगेज करतब देख हुए रोमांचित
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। शोभायात्रा में जलालाबाद अखाड़ा गुरु बाली के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। विभिन्न खेलों में गदा चलाना, पट्टा, भाला, मुदगल, तलवार चलाकर युवाओं के अनोखी कलाओं को देखकर लोग रोमांचित हो गए। संयोजक ब्रजभूषण उपाध्याय, नकली राम धीमान, संजीव सैनी, सचिन सैनी, आशुतोष, शेखर, डॉ बिट्टू, आशु, लक्ष्य शर्मा और सचिन ने अनेक कलाओं से अभिभूत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed