फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हर परिस्थिति का दृढता से करें सामना: एसएसपी

हर परिस्थिति का दृढता से करें सामना: एसएसपी

Thu, 02 May 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
हर परिस्थिति का दृढता से करें सामना: एसएसपी
हर परिस्थिति का दृढ़ता से करें सामना: एसएसपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल में पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गई। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे हर परिस्थिति का दृढ़ता के साथ सामना करें।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी देहात आलोक शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बीना शर्मा, आरती रुहेला और रचना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर की। छात्रा वर्णिका एवं श्रुति ने अतिथियों का स्वागत किया। वाणी सिंघल, नंदिनी जैन, अंशिका, अनमता, श्रेया, अलीना, आफिया, कामिया, जाह्नवी, नबिहा तथा दृष्टि ने वंदेमातरम् गाया। कक्षा नौ की छात्रा कामाख्या शर्मा ने महिला सशक्तिकरण एवं आत्मरक्षा की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। एसपी ग्रामीण आलोक शर्मा ने महिलाओं संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे एक वीडियो के माध्यम से बताया। साथ ही महिलाओं के लिए कानूनी प्रावधान की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वुमेन पावर हेल्पलाइन के बारे में बताया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि छात्राएं आत्मरक्षा के लिए स्वयं को तैयार करें तथा प्रत्येक परिस्थिति का दृढ़तापूर्वक सामना करें। नारी सशक्तिकरण का असली अर्थ तब समझ में आएगा, जब भारत में उन्हें अच्छी शिक्षा दी जाएगी। महिलाओं को इस काबिल बनाया जाएगा कि वो हर क्षेत्र में स्वतंत्र होकर फैसलें कर सकें। विद्यालय प्रबंधक विश्व रतन, प्रधानाचार्या धारा रतन ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में एसआई गजेंद्र सिंह, मिस सीमा तथा डायल 100 की महिला महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed