फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रमजान माह में चुनाव पर उलमा की राय जुदा

रमजान माह में चुनाव पर उलमा की राय जुदा

Mon, 11 Mar 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
रमजान माह में चुनाव पर उलमा की राय जुदा
रमजान माह में चुनाव पर उलमा की राय जुदा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। पहले चरण को छोड़ बाकी जगह मतदान रमजान माह में होने हैं। इसे लेकर उलमा अलग-अलग राय रख रहे हैं। कुछ का कहना है कि चुनावी कार्यक्रम ईद के बाद रखा जाना चाहिए जबकि कुछ को इस कार्यक्रम पर कोई ऐतराज नहीं है।
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि चुनाव आयोग ने मतदान के लिए जो एलान किया है उन्हीं तारीखों के बीच रमजान का मुबारक महीना भी है। मुसलमान इस माह का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं और इसके शुरू होने के बाद अपना अधिक समय इबादत में गुजारते हैं। मुफ्ती असद ने आयोग से ईद के त्योहार के बाद चुनाव कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे लोगों को राहत मिलेगी और वह आराम से रमजान माह के साथ ही ईद का त्योहार मना सकेंगे।
विज्ञापन

आल इंडिया दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक और आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने चुनाव आयोग द्वारा दी गई तारीखों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रमजान में चुनाव कराने पर किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यह हकीकत है कि रमजान मुसलमानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण इबादत का महीना है। इस महीने में लोग रोजे, तरावीह और सहरी के अलावा और भी बहुत इबादत करते हैं। साथ ही रोजे की हालत में अपने काम निपटाते हैं। फिर रमजान में चुनाव पर किसी को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट का इस्तेमाल शरीयत के मुताबिक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed