{"_id":"5c4b5a2cbdec222bf4528007","slug":"161548442156-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी विवाहिता ने पूर्व मकान मालिक पर धोखे से अश्लील फोटो खींचने और उससे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह पहले एक कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रहती थी। आरोप है कि मकान मालिक ने किसी तरह बाथरूम में विवाहिता के अश्लील फोटो खींच लिए, जिनके जरिये वह उसे ब्लैकमेल कर पीड़िता का शारीरिक शोषण करने लगा। इस पर महिला ने उसका मकान खाली कर दूसरी कॉलोनी में रहना शुरू कर दिया। आरोप है कि 21 अगस्त को आरोपी अपने पांच-छह साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया और विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी उसे बचाने पहुंचा तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिस पर उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।