{"_id":"5bf30cf4bdec220a7e0f8e54","slug":"161542655220-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक के खाते से 19 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक के खाते से 19 हजार रुपये निकाले
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक के खाते से 19 हजार रुपये निकाले
जानसठ। मोहल्ला गंज निवासी साजिद पुत्र रहमत अली ने डीएम को भेजे शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने पंजाब नेशनल बैंक जानसठ से ऋण लिया था। 12 जून को शाखा प्रबंधक द्वारा ओटीएस के तहत 50 हजार रुपये खाते में जमा कराए थे। कुछ दिन बाद शाखा प्रबंधक द्वारा फोन कर आठ हजार रुपये और खाते में जमा कराकर खाता बंद करने के लिए कहा गया। शाखा प्रबंधक द्वारा 26 सितंबर को खाता बंद कर प्रार्थी को नोड्यूज जारी कर दिया। प्रार्थी का सेविंग अकाउंट बैंक में चल रहा है। जिसमें से बैंक कर्मचारियों द्वारा 19 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित द्वारा पूछने पर फील्ड ऑफिसर ने बताया कि आपके ऋण में 19 हजार रुपये कम जमा हुए थे। पीड़ित ने डीएम से बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए पैसे वापस दिलाने की मांग की है।