{"_id":"5b844aeb42c792465d1d31cb","slug":"161535396587-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बघरा ब्लाक की तालाबंदी कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बघरा ब्लाक की तालाबंदी कर दिया धरना
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघरा ब्लाक की तालाबंदी कर दिया धरना
तितावी। भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष नकुल अहलावत व ब्लाक अध्यक्ष कुशलपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शौचालय निर्माण में धांधली, पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने व किसानों पर हो रहे बिजली बकाया बिल के मुकदमों को लेकर बघरा ब्लाक कार्यालय पर तालाबंदी की। धरना देकर बीडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारियों व बिजलीघर बघरा के जेई को बंधक बना कर अपने बीच में धरने में बैठाया।
संगठन के जिलाध्यक्ष नकुल ने कहा कि बघरा विकास खंड में केंद्र सरकार की शौचालय निर्माण योजना में भारी धांधली की गई है। पात्र गरीब व्यक्तियों को शौचालय निर्माण का लाभ नहीं मिला व अपात्र व्यक्तियों के शौचालय निर्माण कर दिए गए। गरीब पात्रों के राशन कार्ड भी अभी तक नहीं बन पाए। तितावी शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है, जिसके चलते किसान बिजली बिल नहीं भर पा रहा है। किसानों का बिजली विभाग लगातार उत्पीड़न कर रहा है। बकाया बिल को लेकर किसानों पर मुकदमे कराए जा रहे हैं। अगर उक्त मांग पूरी नहीं हुई तो जिले भर में आंदोलन होंगे। धरने के दौरान जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव अमित त्यागी ने सीएम योगी के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन बघरा बीडीओ अशोक कुमार त्यागी व बघरा बिजलीघर जेई अविनाश पांडे को सौंपा। धरने की अध्यक्षता वेदपाल और संचालन विक्रम सिंह उर्फ कक्का ने किया। धरने में अंकित त्यागी, डॉ वाहिद, फराद अहमद, कृष्णपाल, प्रदीप सैनी, जिले सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।