फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   साहब, हम बालिग है हमारी शादी करा दो

साहब, हम बालिग है हमारी शादी करा दो

Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
साहब, हम बालिग है हमारी शादी करा दो
भोपा। मंगलवार को प्रेमी युगल जोड़ा थाने पर पहुंचा। पुलिस से कहा कि हमारी शादी करा दो। युवक ने बताया कि पास के ही गांव की रहने वाली लड़की से उसे छह माह पूर्व उस समय प्रेम हो गया था, जब वह उसके गांव में रहकर वेल्डिंग का कार्य सीख रहा था। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है कि लड़की के साथ उसके परिजनों ने मारपीट की जिससे वह उसके पास आ गई और घर वालों से जान का खतरा बताने लगी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
भोपा। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यरत भावना कौशिक ने थाने पर मुकदमा कायम कराया है कि उसके पति विकास कुमार से उसका पारिवारिक विवाद चला आ रहा है जिससे कोर्ट में तलाक का मामला विचाराधीन है। आरोप है कि उसका पति अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरी के आरोपी पकड़े
भोपा। पुलिस ने चोरी के आरोपी सहित दो लोगों को चाकू सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक वर्ष पूर्व रहकड़ा निवासी परवेज की भोपा स्थित लोहा फैक्ट्री से चोरो ने लाखो रुपये का लोहा चोरी कर लिया था। 13 बदमाश इसमें शामिल रहे थे। पुरकाजी पुलिस 12 आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया था। फरार आरोपी महबूब को भोपा पुलिस ने रहकड़ा पुलिया के गिरफ्तार किया है। मोरना निवासी पंकज टाईगर को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चाकू बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed