{"_id":"5af9db5b4f1c1bd9408b54c8","slug":"161526324059-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिल जमीर 95.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉपर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिल जमीर 95.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉपर रहा
Updated Tue, 15 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी कारोबारी के बेटे ने तय की कामयाबी की मंजिल
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
आईसीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में खतौली निवासी लकड़ी कारोबारी के बेटे साहिल जमीर ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। उसने अच्छे अंक पाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया। उसकी सफलता से स्कूल के साथ ही परिवार के लोग काफी खुश हैं।
जनपद के एकमात्र आईसीएसई के सेंट थॉमस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर बिजोए ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा दस की परीक्षा में 39 बच्चे शामिल हुए थे। 11 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 17 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक व आठ बच्चों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाया है। तीन बच्चों ने 68 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। घोषित परिणाम में साहिल जमीर ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल टॉप किया है। लगन गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान, अर्शनोर कौर ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान, आकाश मलिक ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, शिवम अग्रवाल ने 92.6 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान, इफरा मोईन ने 92.4 अंक प्राप्त कर छठा स्थान, रोहन वर्मा ने 91.6 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया।
साहिल जमीर का सपना डॉक्टर बनना
फोटो समाचार
खतौली। जनपद में खतौली में सेंट थॉमस स्कूल आईसीएसई का मात्र एक विद्यालय है। कालेज टॉप करने वाले छात्र साहिल जमीर खतौली के मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी लकड़ी कारोबारी जमीर अहमद का बेटा है। इनकी माता का नाम नाहिद है, जो गृहिणी हैं। छात्र साहिल जमीर ने बताया कि उसका सपना डॉक्टर बनने का है। छात्र का कहना है कि उनकी रुचि बायोलॉजी में है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने गुुरुजनों को दिया है। छात्र का कहना है कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी लगन व मेहनत से की। स्कूल में पढ़ाया गया तथा दिया कार्य ध्यानपूर्वक किया है। पिता जमीर अहमद ने स्कूल में मिठाइयां बांटी और मोहल्ले में भी मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।