{"_id":"5a9ed5c54f1c1bb06f8b51e3","slug":"161520358853-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रह अमीनों का तहसील में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रह अमीनों का तहसील में धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रह अमीनों का तहसील में धरना प्रदर्शन
खतौली/जानसठ । तहसील परिसर में संग्रह अमीनों ने प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशों के आह्वान पर हड़ताल कर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
तहसील खतौली में अध्यक्ष उत्तम सिंह व सचिव नरेश त्यागी के नेतृत्व में संग्रह अमीनों ने मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। धरने पर अमीनों ने कहा कि अमीन संघ की मांगों पर सरकार द्वारा जब तक कोई सकारात्मक विचार नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। धरने पर संग्रह अमीन अनिल कुमार, विजय दीक्षित, सुरेश चंद, मुकेश कुमार, चरण सिंह, सुशील कुमार, विनय कुमार, जयंती प्रसाद, संजय कुमार, रामकुमार शर्मा, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
उधर, जानसठ तहसील में आयोजित धरने पर संग्रह अमीन तहसील अध्यक्ष विनोद त्यागी ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चतकालीन धरना दिया है। जिसमें मूल वेतन और प्रमोशन के अलावा वसूली के नाम पर उत्पीड़न रोके जाने, पद के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, उन्हें साइकिल के स्थान पर बाइक का भत्ता दिए जाने, राजस्व संहिता 2006 के अनुरूप वसूली प्रपत्रों को कराया जाए, विभागीय कार्यों का परीक्षण दिया जाए। एसडीएम स्तर पर मासिक व डीएम स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के साथ कराने आदि की मांग शामिल है। धरने पर विक्रम सिंह, किशनलाल, विनोद शर्मा, अरविंद शर्मा, हसन इमाम, मनमोहन सिंह, रोहताश कुमार, मुकेश गुप्ता, पवन कुमार आदि आदि उपस्थित रहे।