{"_id":"5a8f0f184f1c1bff388b999f","slug":"161519324952-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग का प्रदर्शन कर किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग का प्रदर्शन कर किया मंत्रमुग्ध
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती शिशु मंदिर में धमाल मचाया
मुजफ्फरनगर। केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में शारीरिक वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा कला परिषद के निदेशक अजय सिंघल ने मां सरस्वती के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि शारीरिक प्रदर्शन के कार्यक्रमों से बालकों का शरीर निरोगी और पुष्ट होता है। छात्रों में छिपी प्रतिभा का विकास होता है। छात्रों ने इस अवसर पर बांस योग, चक्रयोग, आसन लेज्म और दंड योग के प्रदर्शन से उपस्थित जनसमूह अभिभूत कर दिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह सेवादास ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्यामंदिर समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उत्कृष्ट शिक्षा देकर देशभक्त नागरिक तैयार करते हैं। गुब्बारा युद्ध, छुक-छुक चली रेल, सूर्य नमस्कार, ताली योग, झंडी योग, डांडिया और अग्नि चक्र की प्रस्तुति ने सभी का मनमोहा। विशिष्ट अतिथि राजेश गोयल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी है। स्कूल के अध्यक्ष श्यामलाल बंसल ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सतीश चंद गोयल, अजय अग्रवाल, विजय कुमार टंडन, घनश्याम दास अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।