फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लाउडस्पीकरों को लेकर प्रशासन हरकत में आया

लाउडस्पीकरों को लेकर प्रशासन हरकत में आया

Thu, 11 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
लाउडस्पीकरों को लेकर प्रशासन हरकत में आया
राजस्व टीम ने अनुमति फार्म बांटे
विज्ञापन

खतौली। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। राजस्व टीम ने लाउडस्पीकरों की अनुमति लेने के लिए निर्धारित प्रारूप फार्म और एसडीएम की ओर से जारी नोटिस धर्मस्थलों में जाकर दिए। राजस्व टीम ने चेताया कि 15 जनवरी से पूर्व अनुमति अवश्य लें। अन्यथा बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के ध्वनि प्रदूषण के आदेश का अनुपालन करते हुए 15 जनवरी से धर्मस्थलों पर लगे बिना अनुमति के लाउडस्पीकर हटवाने के आदेश प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को दिए थे। इस संबंध में रिपोर्ट भी मांगी गई है। बुधवार को तहसील प्रशासन की ओर से राजस्व टीम के कानूनगो किरतपाल तोमर व लेखपाल राकेश गोयल ने गांव गंगधाड़ी, शेखपुरा आदि गांवों में धार्मिक स्थलों में पहुुंचकर लाउडस्पीकरों को बजाने के लिए अनुमति लेने को फार्म व नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed