{"_id":"598623494f1c1b440c8b4638","slug":"161501963081-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ट्रॉली सवार 6 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ट्रॉली सवार 6 लोग घायल
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक की साइड लगने से ट्राली डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्राली सवार आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए।
शामली जनपद के तितरवाड़ा का रहने वाला नदीम गाजियाबाद में लकड़ी उतारने के बाद खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव जा रहा था। ट्रॉली में अख्तर, उसका पिता उस्मान, शमशाद, जब्बार और शमशाद पुत्र इरशाद बैठे हुुए थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार रात्रि के करीब साढ़े 11 बजे पीछे से आए ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। बिटावदा गांव के पास ट्रक की साइड लगने से ट्राली डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस घटना में ट्राली में सवार सभी ग्रामीण घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 100 मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत में अख्तर, उस्मान और जब्बार को मेरठ रेफर किया गया है। चालक ट्रक सहित फरार हो गया।