फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर पालिका कर्मचारियों की नौवे दिन भी हड़ताल

नगर पालिका कर्मचारियों की नौवे दिन भी हड़ताल

Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारियों की नौवे दिन भी हड़ताल
कर्मचारियों के आंदोलन को मिला व्यापारियों का समर्थन
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर पलिका कर्मचारियों की बकाया भुगतान की मांग को लेकर नौवें दिन भी हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में पालिका में धरना व प्रदर्शन भी किया। पालिका कर्मचारियों के आंदोलन को रालोद और व्यापारियों का समर्थन मिला है।

मंगलवार को कर्मचारियों की मांगों को लेकर नगर पालिका में धरने पर बैठे कर्मचारियों को राजनैतिक संगठन से जुड़े लोगों ने अपना समर्थन दिया है। समर्थन देने वालों में रालोद के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, राजकुमार तेवतिया, पुष्पेंद्र चौधरी, राज सिंह, इकरामुददीन सैफी, राहुल तोमर, शरद चौधरी ने धरने पर पहुंच कर कर्मचारियों को समर्थन पत्र देकर कहा कि अधिकारियों से मिल कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इनके अलावा भाजपा युवा नेता अक्षयजीत सहरावत ने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर पहुंच कर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। वहीं, संयुक्त व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने भी कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल, महामंत्री पुलकित जैन, राजीव जैन, आशीष बंसल, विनित जैन, मोहम्मद इदरीश, राकेश प्रजापति, कंवरसैन जैन, विपिन कंसल, अतुल जैन, अविरल जैन, पारस जैन, हाजी शाहनवाज आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed