फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   16 sectors for police recruitment exam, static magistrates will be deployed

Muzaffarnagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 16 सेक्टर, तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Sun, 18 Aug 2024 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
16 sectors for police recruitment exam, static magistrates will be deployed
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा के मददेनजर पुलिस व प्रशासन ने तैयारी की है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी व एसएसपी अभिषेक सिंह ने अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। व्यवस्था बनाने के लिए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सोलह केंद्र पुलिस अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिले में 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। सीसीटीवी कैमरों को चेक कर ले। परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए कडे प्रबंध करे। कही भी नकल या अन्य किसी प्रकार के फर्जीवाड़े की सूचना मिलती है तो अधिकारियों को सूचना देते हुए तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



एसएसपी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मददेनजर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी रहेगी। जनपद में यातायात व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्राथमिकता दे। राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा की संवेदनशीलता के मददेनजर भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस ने परीक्षा के दौरान आने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टैंंड पर पुलिस बूथ भी बनाए जा रहे हैं, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र ढूंढने व अन्य किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed