फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शरीयत किसी की जिंदगी में दखलंदाजी की इजाजत नहीं देती: उलमा

शरीयत किसी की जिंदगी में दखलंदाजी की इजाजत नहीं देती: उलमा

Thu, 27 Jun 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
शरीयत किसी की जिंदगी में दखलंदाजी की इजाजत नहीं देती: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। बंगाल की सांसद नुसरत जहां का मंगलसूत्र पहन और सिंदूर लगाकर संसद में जाने के मामले में सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस को लेकर उलमा का कहना है कि शरीयत किसी की निजी जिंदगी में दखलंदाजी करने की इजाजत नहीं देती।
विज्ञापन

हाल में बंगाल की युवा सांसद नुसरत जहां ने जैन रीति रिवाज से अपने दोस्त निखिल जैन से शादी रचाई है। पहली बार वह संसद में पहुंची तो मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पड़ा था। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। बुधवार को इस मामले में जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा का कहना है कि शरीयत कतई इसकी इजाजत नहीं देता कि कोई भी व्यक्ति किसी की निजी जिंदगी में दखलंदाजी करे। नुसरत खुद को मुसलमान समझती हैं या नहीं वह खुद जाने या अल्लाह बेहतर जानता है, लेकिन इस मामले में किसी को कुछ भी कहने को अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हर इंसान समझदार है उसको खुद मालूम है कि उसने गलत किया है या फिर सही। यह हकीकत है कि इंसान अपने आमाल से इस्लाम में रहता है और खुद अपने तौर तरीकों से ही वह इस्लाम से खारिज हो जाता है। शरीयत में आया है कि इंसान के अपने आमाल उसके खुद और अल्लाह के दरमियान (बीच) रहते हैं। इस्हाक गोरा ने कहा कि हम अल्लाह से यह दुआ करते हैं कि हर इंसान को अकल दे और तमाम हिंदुस्तानियों की हिफाजत फरमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed