{"_id":"5d0934a48ebc3e20611b602b","slug":"15608843752-muzaffarnagar-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की लंबी लाइन देख भड़के नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की लंबी लाइन देख भड़के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार पर भड़के नोडल अधिकारी
मुजफ्फरनगर। व्यावसायिक एवं प्राविधिक शिक्षा सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार जिला अस्पताल में दवा और चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन देखकर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि हर हाल में बीमारों को लंबी लाइन से छुटकारा दिलाया जाए। चिकित्सक को दिखाने के लिए टोकन प्रणाली लागू करें तथा उनके बैठने के लिए व्यवस्था की जाए।
नोडल अधिकारी ने इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। दवाइयों के रख-रखाव, लाइट, स्वच्छता आदि पर विशेष जोर दिया। पोषण पुनर्वास केंद्र में अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों का हाल जाना और माताओं से अपने खानपान में बदलाव लाने को कहा, जिससे बच्चों की सेहत अच्छी हो सके। ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। जिला अस्पताल में पार्किंग आदि व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। दवाई वितरण कक्ष में दवाइयों की एक्सपायरी डेट चेक की। दवाओं की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। दवा वितरण के काउंटर पर मरीजों की भीड़ देखकर नाराजगी जताई। कहा कि इस तरह की व्यवस्था हो कि मरीजों को लाइन में न लगना पड़े। काउंटर बढ़ाने के साथ टोकन व्यवस्था कराई जाए। मरीजों के बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था कराएं। पैथोलोजी विभाग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सीएमओ को दिए। सीडीओ अर्चना वर्मा, सीएमओ पीएस मिश्रा, एसडीएम अमित सिंह, सीएमएस पंकज अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।