फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   काकड़ा और गोधना में प्रधान के चुनाव की हुई घोषणा

काकड़ा और गोधना में प्रधान के चुनाव की हुई घोषणा

Wed, 19 Jun 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
काकड़ा और गोधना में प्रधान के चुनाव की हुई घोषणा
मुजफ्फरनगर। जिले में ग्राम प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार और ग्राम पंचायत सदस्य के 31 पदों के लिए होने वाले चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। नामांकन 26 जून को होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 जून को और नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया 28 जून को होगी। छह जुलाई को मतदान और आठ जुलाई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

पंच स्थानीय चुनाव के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शाहपुर के काकड़ा में प्रधान ओमवीर सिंह और पुरकाजी के गोधना के प्रधान धर्मेंद्र की मृत्यु के कारण यहां दोबारा चुनाव होगा। जानसठ के संभलहेड़ा में बीडीसी जमशेद, बुढ़ाना के शाहडब्बर में सोमपाल, मोरना के भेडाहेड़ी में कर्म सिंह, सदर ब्लाक के रेई में नीरज कुमार की मौत के चलते क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद रिक्त हो गए थे। इन पदों पर दोबारा चुनाव होगा। इनके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव खतौली ब्लाक के गंगधाड़ी, हुसैनपुर बोपाड़ा, मोहिउद्दीनपुर, नौना, फहीमपुर खुर्द, यूसुफपुर पिपलहेड़ा, तुलसीपुर में होगा। चरथावल के अकबरगढ़, ज्ञानामाजरा, जानसठ के मेहलकी, पुरकाजी के खुड्डा, छपरा, कुतुबपुर, झबरपुर, रजकल्लापुर में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होगा। बघरा के जसोई, सांझक, हैदरनगर जलालपुर, निवादा चिरौली, बुढ़ाना के अलीपुर अटेरना, मोरना के चौरावाला, कसौली, रहकड़ा, काजीपुर उर्फ कादीपुर, शाहपुर के बहादरपुर गढ़ी, कितास, डबल और सदर के वहलना में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed