फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टीकाकरण नहीं करने पर तीन पशु चिकित्सकों पर कसेगी नकेल

टीकाकरण नहीं करने पर तीन पशु चिकित्सकों पर कसेगी नकेल

Wed, 19 Jun 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
टीकाकरण नहीं करने पर तीन पशु चिकित्सकों पर कसेगी नकेल
टीकाकरण नहीं करने पर तीन पशु चिकित्सकों पर कसेगी नकेल
विज्ञापन

मोरना। गांव ककराला के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे व्यावसायिक एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के सचिव भुवनेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, पशुओं का टीकाकरण न करने वाले तीन पशु चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए।
ककराला के ग्रामीणों ने बताया कि मात्र 12 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से जबरदस्ती झाडू़ लगवाई जाती है। न गांव में सफाई कर्मचारी सफाई आते हैं तथा न ही राशन डीलर खाद्य सामग्री का वितरण करता है। ग्रामीणों ने मोरना चीनी मिल के दोहरीकरण की मांग सहित मिल की चिमनियों से आसपास फैलने वाली छाई की रोकथाम की मांग की। इसके अलावा भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की तैनाती की मांग की। ग्रामीणों ने गांव में पशुओं के टीकाकरण होने से इंकार कर दिया। इस पर सचिव ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एनके शर्मा को फटकार लगाते हुए लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा सचिव ने गांव में कुपोषित बच्चों की संख्या के बारे में जाना। पेंशन के लाभार्थियों सहित किसानों को मिलने वाली दो हजार की राशि के संबंध में बताया कि संयुक्त खाता होने पर ये लाभ नहीं मिलेगा। दो हजार रुपये की योजना का लाभ लेने लिए एकल खाता खुलवाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक देहात आलोक शर्मा, एसडीएम जानसठ विजय सिंह, सीओ भोपा राममोहन शर्मा, तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी, बीडीओ मोरना प्रभात कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ संतोष कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी प्रेम शंकर मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, बीएसए योगेश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके ओझा, डीडीओ विजय कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग हरि शर्मा, जयसिंह यादव, जिला गन्ना अधिकारी विशंबर पाठक, एसपी सिंह, एमके दूबे, शशांक शेखर, सतेंद्र कुमार, एसएन अग्रवाल, आशा सिंह, अर्चना, मीनू, निशा अस्थाना, प्रतिभा तिवारी, सिंह राजसिंह पुंडीर, ग्राम प्रधान खुर्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed