{"_id":"5d03e6eb8ebc3e172f6dcd80","slug":"15605368005-devband-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में बच्ची को जन्म देने के बाद मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में बच्ची को जन्म देने के बाद मां की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग होम में बच्ची को जन्म देने के बाद मां की मौत, हंगामा
देवबंद (सहारनपुर)। नर्सिंग होम में बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने चिकित्सक पर डिलीवरी के दौरान सही उपचार नहीं करने का आरोप लगाया है। गुस्साएं परिजन शव को लेकर कोतवाली भी पहुंचे जहां हंगामा करते हुए पुलिस को महिला चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
शुक्रवार को कोतवाली पर परिजनों संग हंगामा कर रहे मोहल्ला सराय काहरान निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्रवधू नीतू पत्नी शंकर को बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित नर्सिंग होम में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने नीतू की हालत सामान्य बताते हुए नार्मल डिलीवरी कराने का आश्वासन दिलाया था। बृहस्पतिवार की रात में नीतू ने पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद जच्चा नीतू की हालत बिगड़ने लगी। जिस पर चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर ले जाने के लिए रेफर कर दिया। लेकिन मेरठ अस्पताल में शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान नीतू की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला चिकित्सक ने उनकी पुत्रवधू को सही उपचार नहीं दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी महिला चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। कोतवाल आनंद देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला चिकित्सक से भी पूछताछ की जाएगी। यदि जांच दौरान परिजनों की बातों में कुछ सच्चाई मिली तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, महिला चिकित्सक ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि नीतू की यह पांचवीं डिलीवरी थी। महिला की हालत ठीक नहीं थी। खून की कमी के बारे में परिजनों को डिलीवरी से पहले ही बता दिया गया था। लेकिन उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी करने को कहा था।