{"_id":"5ce98b89bdec220708714bf4","slug":"15588095316-khatauli-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल कर्मचारियों का थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल कर्मचारियों का थाने में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल कर्मचारियों का थाने में प्रदर्शन
खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल के कर्मचारियों ने किसानों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने थाने में इंस्पेक्टर से मिलकर चार दिन का समय दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की चार दिनों के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे थाने में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
शुगर मिल में 20 मई को दो किसान गन्ना लेकर आए थे। आरोप है कि इन किसानों ने मिल में जबरदस्ती गन्ना तुलवाने को लेकर मिल में तैनात पर्चियों के चेक करने वाले इंचार्ज सहारनपुर निवासी इंचार्ज सर्वेश के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी, जिसको लेकर मिल कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया था। मिल कर्मचारी सर्वेश ने आरोपी किसानों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक इन किसानों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की और न ही उनको गिरफ्तार किया है, जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। शनिवार को मिल के कर्मचारी एकत्र होकर थाने में पहुंचे। इन कर्मचारियों ने किसानों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा से बातचीत की। कर्मचारियों का कहना था कि अगर चार दिन के भीतर आरोपी किसानों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे पंाचवें दिन थाने में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सुभाष, राजेंद्र मोतला, राजेश्वर, अश्वनी, सर्वेश आदि कर्मचारी शामिल रहे।