फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एमडीए के पूर्व वीसी श्याम सिंह बने सांसद

एमडीए के पूर्व वीसी श्याम सिंह बने सांसद

Sat, 25 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
एमडीए के पूर्व वीसी श्याम सिंह बने सांसद
एमडीए के पूर्व वीसी श्याम सिंह बने सांसद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमडीए के उपाध्यक्ष पद से रिटायर्ड हुए श्याम सिंह यादव जौनपुर से बसपा के टिकट पर सांसद बनने में सफल हो गए है। जानसठ तहसील के कई साल एसडीएम रह चुके यादव का पीसीएस सेवा के दौरान जिले में लंबा कार्यकाल बीता। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने लखनऊ में आशियाना बना लिया था। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से वर्ष 2015 में रिटायर हो चुके श्याम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखा। उन्होंने गठबंधन में बसपा के हिस्से आई जौनपुर सीट से चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह को 80936 मतों से पराजित कर दिया। उधर, मेरठ-मुजफ्फरनगर में आयकर आयुक्त रही प्रीत हरित की किस्मत साथ नहीं दे पाई। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने आगरा सीट से कांग्रेस के टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा, मगर भाजपा के एसपी सिंह बघेल की चुनौती के साथ कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed