फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आपदाएं बढने का कारण पेड़ों का कटान व सूखते जलस्रोत : सिंघल

आपदाएं बढने का कारण पेड़ों का कटान व सूखते जलस्रोत : सिंघल

Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
आपदाएं बढने का कारण पेड़ों का कटान व सूखते जलस्रोत : सिंघल
आपदाएं बढ़ने का कारण पेड़ों का कटान और सूखते जलस्रोत : सिंघल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। केएल जनता इंटर कालेज के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपकराज सिंघल ने कहा कि पौधों, पक्षियों और शुद्ध वायुमंडल की रक्षा करके ही जीवन को बचाया जा सकता है। सिंघल बृहस्पतिवार को आरडी पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अशुद्ध प्रदूषण एवं पर्यावरण के कारण ही स्वास्थ्य खराब होते जा रहे हैं। धूल, मिट्टी और धुएं के कारण सांस लेना दूभर हो गया है। पेड़ों के कटान एवं सूखते जलस्रोतों के कारण आपदाएं बढ़ती जा रही है। इन सबसे बचाव का एक ही रास्ता है कि हम पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल करें। पशु, पक्षियों एवं प्रकृति की चिंता करें। स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अंग बनाए। सिंघल ने कहा कि भीषण गर्मी में छतों पर पक्षियों के लिए पानी रखे। आरडी पब्लिक स्कूल के संस्थापक जगदीश बंसल एवं अधिवक्ता और समाजसेवी मनोज सिंघल ने कहा कि हमारी संस्कृति प्राणी मात्र की रक्षा के लिए बनी है। तुलसी पूजा, गंगा पूजा और पीपल पूजा केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि जीवन की पूर्ति भी करती है। पीपल ऑक्सीजन देकर, तुलसी औषधि एवं गंगा स्वच्छता का प्रतीक है। इस अवसर पर भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों का जीवन बचाने के लिए उन्हें पानी पिलाने हेतु बच्चों को बर्तनों का वितरण किया गया। इस मौके पर रीता बंसल, बबीता सिंघल, संजीव बंसल, सत्या शर्मा, विनिता त्यागी, कविता शर्मा, अंजली, आंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed