{"_id":"5c8fe695bdec2214530f9a9a","slug":"151552934549-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगों से होली नहीं खेलने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगों से होली नहीं खेलने का निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों से होली नहीं खेलने का निर्णय
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद (मुख्य) ने एक शाम देश के नाम मनाते हुए पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने शहीदों को याद करते हुए इस बार रंगों से होली नहीं खेलने का निर्णय लिया।
मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की कविताएं प्रस्तुति की गईं। प्रांतीय चेयरमैन व संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने बताया कि अनेक सदस्यों ने इस बार रंगों से होली नहीं खेलने का निर्णय लिया है। वह शहीद जवानों के परिवार के साथ हैं। उनके परिवार में होली नहीं मनेगी। इसलिए सदस्यों ने भी इस दुख की घड़ी में उनका साथ देने का निर्णय लिया है। उन्होंने आतंकी ताकतों के पक्ष में दिए जाने वाले बयानों की निंदा की। कहा कि इस तरह के बयान आतंकियों का मनोबल बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में सत्यनारायण अग्रवाल, अजय गर्ग, कुमरेश जैन, पंकज सिंघल, ओडी शर्मा, सुनील अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, जेके मित्तल, अभिनंदन शर्मा, डा. ब्रिजेश आत्रेय, जगरोशन गोयल आदि मौजूद रहे।