{"_id":"5c0eab81bdec224155406a0a","slug":"151544465281-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार दिवस पर छात्राओं को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार दिवस पर छात्राओं को जागरूक किया
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। मानव अधिकारी दिवस के मौके पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ने छात्राओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेेश के क्षेेत्रीय प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने छात्राओं को भारतीय संविधान में वर्णित मानवाधिकारों के विषय में जानकारी दी। उपजिलाधिकारी डॉक्टर नितिन गौर ने स्कूल की छात्राओं को संविधान के अनुसार उनके अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मानवाधिकारों के विषय में विचार व्यक्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर तहसीलदार मनोज कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओमगिरी स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अरुणा त्यागी, सतीश कुमार, सचिन गोयल व सचिन जैन सहित विद्यालय का सारा स्टाफ मौजूद रहा।