फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सरकार की नीतियों से किसान के हालात खराब-टिकैत

सरकार की नीतियों से किसान के हालात खराब-टिकैत

Tue, 11 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
सरकार की नीतियों से किसान के हालात खराब-टिकैत
सरकार की नीतियों से किसानों की स्थिति दयनीय : टिकैत
विज्ञापन

मोरना। 23 सितंबर को आयोजित होने वाली किसान क्रांति पद यात्रा की तैयारियों को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने गांवों में जनसंपर्क किया।

भोकरहेड़ी-बरला मार्ग पर भाकियू नगर अध्यक्ष चौधरी उदयवीर सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से किसान बर्बाद हो रहा है। गन्ना भुगतान से लेकर फसलों के वाजिब दाम, यूरिया व पेस्टीसाइड की बढ़ती कीमतों व अन्य समस्याओं के चलते किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 10 वर्ष पुराने ट्रैक्टरों पर पाबंदी लगने से किसान को नया ट्रैक्टर खरीदना होगा तथा पुराने ट्रैक्टर को लोहे के मोल बेचना पड़ेगा। डिजिटल इंडिया की बात करने वाली सरकार ने देश को कारपोरेट घरानों के हाथों गिरवी रख दिया है। किसान एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। अन्यथा देश का किसान मजदूर बनकर रह जाएगा। इस मौके पर कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, पूर्व चेयरमैन राजेश, ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा, देवेंद्र, रामपाल नेता, सुंदर प्रधान, काजी शब्बीर, फैयाज टक्कर, रमेश, अशोक, धर्मपाल राठी, धीर सिंह डायरेक्टर, तरुण कुमार, मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता काजी आकिल और संचालन महकपाल प्रधान ने किया। गांव चौरावाला में पूर्व प्रधान सुंदर के आवास पर राकेश टिकैत ने किसानों से किसान क्रांति पद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बेहड़ा सादात के समाजसेवी चौधरी नरेंद्र सिंह यहां हुई बैठक में किसानों से एकजुट होकर अपने ट्रैक्टरों सहित खाने पीने व तिरपाल आदि का इंतजाम कर आंदोलन में भाग लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed