{"_id":"5b4501e64f1c1bc5248b5b1e","slug":"151531249126-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी पब्लिक स्कूल ने मनाया स्वर्णिम दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी पब्लिक स्कूल ने मनाया स्वर्णिम दिवस
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में स्वर्णित दिवस धूमधाम से मनाया गया। भव्य एवं मनोहारी रुप से सुसज्जित विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों की अनूठी प्रस्तुति हुई। स्कूल की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ हवन, पूजा और मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत की शानदार प्रस्तुति रही। सूरज की गर्मी से तपते हुए तन को और सत्य मेव जयते पर छात्रों ने तालियां बटोरी। संस्था के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने कहा कि जिले ही नहीं प्रदेश और देश में संस्था ने अपनी पहचान बनाई है। राष्ट्रीय स्तर पर बच्चे विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। सीबीएसई में कक्षा दस के अक्षत वर्मा ने पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया। ख्याति किंगर देश में सातवे स्थान पर रही। कक्षा दस और 12 विशिष्ट स्थान पाने वालों और एनटीएसई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व विद्यालय के फाउंडर रहे महेंद्र कुमार, मदन मोहन, लाला गुलशन राय, दीपक कुमार के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह, समिति के अध्यक्ष मदनलाल, उपाध्यक्ष आयुषी जैन, सचिव आकाश कुमार, उपसचिव अंकुर, सदस्य लाला मूलचंद, विकास स्वरुप, राघव स्वरुप, महेंद्र केडिया, शिशिर सिंघल, विद्यालय की नीलम महाना, रेणू गोयल, गीता मित्तल, शिवकुमार शर्मा मौजूद रहे।