{"_id":"5afb29444f1c1bdd408b58e8","slug":"151526409540-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाला बुकी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाला बुकी दबोचा
Updated Wed, 16 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सट्टा किंग के घर पर छापेमारी, नगदी-फोन मिले
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले एक बुकी को गिरफ्तार किया है। वह सट्टा किंग बताया गया है। पुलिस ने उसके घर से नगदी, मोबाइल, डायरी आदि सामान बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मल्हूपुरा निवासी विजय आईपीएल पर सट्टा कराता है और उसे सट्टा किंग के नाम से जाना जाता है। सूचना मिलने पर पुलिस की पांच गाड़ियों के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल, एक डायरी, फर्जी आईडी व 4200 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। अभी तक पुलिस पांच बुकी को गिरफ्तार कर चुकी है। जो आईपीएल मैंचों में सट्टा लगा रहे थे। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सट्टा लगाने वालों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।