फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वरेज्ञापन एजेंसियों पर लटकी निरस्तीकरण की तलवार

वरेज्ञापन एजेंसियों पर लटकी निरस्तीकरण की तलवार

Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
वरेज्ञापन एजेंसियों पर लटकी निरस्तीकरण की तलवार
पालिकाध्यक्ष ने दिए नवीनीकरण निरस्त करने के आदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने विज्ञापन एजेंसियों के नवीनीकरण को निरस्त करने के आदेश किए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में पहले अवैध यूनिपोल और होर्डिंग हटाए जाएंगे। इसके बाद नवीनीकरण के संबंध में सोचा जाएगा।

शहरी क्षेत्र में लगे अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स को हटाने के लिए पालिकाध्यक्ष ने ईओ विकास सैन, कर निर्धारण अधिकारी अरुण कुमार और कर अधीक्षक आरटी पोरवाल को आदेश दिए थे कि अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स हटने के बाद ही विज्ञापन एजेंसियों का नवीनीकरण किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष के दिल्ली ट्रेनिंग में चले जाने पर तीनों अधिकारियों ने बाबू से पत्र बनवाकर उनके आदेश को ताक पर रख दिया। तीन मई को ईओ के कार्यालय में बैठक करते हुए कुछ विज्ञापन एजेंसियों से वार्षिक शुल्क जमा कराकर उनका नवीनीकरण करा लिया। उक्त फाइल पालिकाध्यक्ष के समक्ष आई तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। पालिकाध्यक्ष ने इस संबंध में ईओ से स्पष्टीकरण मांगा हुआ है। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल का कहना है कि विज्ञापन एजेंसियों का नवीनीकरण गलत तरीके से हुआ है। विज्ञापन एजेंसियों के हुए नवीनीकरण को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू करा दी गई है। शहर में पहले अवैध यूनिपोल और होर्डिंग को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद विज्ञापन एजेंसियों के नवीनीकरण की प्रकिया शुरू की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed