फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेधावी खोज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

मेधावी खोज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 15 Jan 2018 12:54 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
मेधावी खोज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में मेधावी छात्र खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी ब्लॉक स्तर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कुल 124 बच्चों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद परिणाम जारी किया गया। इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स भी परीक्षा कराई गई। जिसमें कई स्कूलों के करीब 200 कैडेट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर मेधावी खोज प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें मूल्यांकन और निर्णय जीआईसी के प्रवक्ताओं ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा तीन में खुशी आदमपुर मोचड़ी, गोल्डी नसीरपुर बघरा, वंश मदीनपुर बुढ़ाना, कक्षा चार में अर्पण आदमपुर मोचडी, विपिन, एकता काकड़ा, कक्षा पांच में सागर सोहजनी तगान, अनुज आदमपुर मोचड़ी, नाजिया सैदपुर कलां, कक्षा छह में अंशुल काकड़ा, सागर, हरिनगर, अलोक मीरापुर, चानू नंगला राई ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में वंश, प्राची कमालपुर, रेणू, कक्षा आठ में शावेज बधाईकला, अंकुल सैदपुर, तुषार सोहजनी तगान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल, जितेंद्र कुमार, अनिल दत्त शर्मा, आदर्श सिंघल, मीनाक्षी शर्मा, धर्मेंद्र, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, जीआईसी में एनसीसी के ए सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा कराई गई। जिसमें रोहाना इंटर कालेज, जैन इंटर कालेज, डीएवी कालेज, दीपचंद, बघरा, भोपा आदि स्कूलों से करीब 200 छात्रों ने भाग लिया। कर्नल अमरदीप त्यागी के निर्देशन में परीक्षा हुई। जिसमें सतेंद्र तोमर, वीरेश त्यागी, विपिन कुमार, रमन सिंह, जयवर्धन, वासिद अली, प्रवीण तोमर, हवलदार जसवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed