{"_id":"5a4bd1f74f1c1b35338b6266","slug":"151514918391-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किसान का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में किसान का पैर टूटा
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
हादसे में किसान का पैर टूटा
मोरना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस चौकी के सामने ट्रैक्टर की साइड लगने से किसान के पैर की हड्डी टूट गई। घायल किसान को राहगीरों ने सरकारी एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। गांव फिरोजपुर किसान सतेंद्र पुत्र रगबीर भैंसा बोगी लेकर भोपा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह चौधरी चरणसिंह चौक स्थित मोरना पुलिस चौकी के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रही गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे साइड मार दी। साइड लगने से किसान का पैर टूट गया।