फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भूमिगत पाइप लाइन फटी, पेयजल आपूर्ति प्रभावित

भूमिगत पाइप लाइन फटी, पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
भूमिगत पाइप लाइन फटी, पेयजल आपूर्ति प्रभावित
पाइप लाइन फटी, पेयजल आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

खतौली। नगरपालिका की भूमिगत पाइप लाइन अचानक फट गई, जिससे पानी व्यापारियों की दुकानों में भर गया। पाइप लाइन फटने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मोहल्ला गणेशपुरी में स्थित नंबर-तीन के नलकूप से पालिका की टंकी के टैंक में सप्लाई होती है। टैंक भरने के बाद फिर पूरे नगर में पेयजल आपूर्ति की जाती है। बुधवार सुबह बंसत टाकिज के पास जीटी रोड पर अचानक भूमिगत पाइप लाइन फट गई। जिससे पानी सड़क पर निकलने लगा और व्यापारियों की दुकानों तक में भर गया। व्यापारी सुबह 10 बजे अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो पानी भरा हुआ था। उन्होंने बामुश्किल दुकानों में भरे पानी को बाहर निकाला। पाइप लाइन के फटने के कारण पालिका के टैंक में पानी की सप्लाई बंद हो चुकी है। जिस कारण मोहल्ला गणेशपुरी, काजियान, जीटी रोड, शिवपुरी, नई आबादी समेत आधा नगर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। नागरिकों का कहना है कि शीघ्र ही पाइप लाइन को ठीक नहीं कराया गया तो नगर में पेयजल आपूर्ति का संकट पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed