फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ‘...भारत माता की गोदी का एक अभिनंदन काफी है’

‘...भारत माता की गोदी का एक अभिनंदन काफी है’

Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
‘...भारत माता की गोदी का एक अभिनंदन काफी है’
‘...भारत माता की गोदी का एक अभिनंदन काफी है’
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में मेला पंडाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को सुबह तक बांधे रखा।
कवि सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने किया। समाजसेवी अशोक गुप्ता ने दीप जलाया। वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गांगुली ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ की व्याख्या मिश्रा की सरस्वती वंदना से हुआ। भीलवाड़ा राजस्थान की शालू संकला ने सुनाया- ‘राष्ट्र चेतना के स्वर हम नहीं गाएंगे, युवाओं में रक्त था, उबाल कैसे आएगा, प्रियसी के यौवन पे काव्य लिख दे तो झांसी की रानी का बलिदान कहां जाएगा’। मेरठ की डा. शुभम त्यागी ने पढ़ा- ‘लिए तलवार हाथों में चली आई थी जो रण में, उसे शत-शत नमन मेरा जो रानी हो तो ऐसी हो’। हास्य रस के कवि उदयपुर राजस्थान के अजातशत्रु ने कहा- ‘स्वर्ग मिलेगा माता के चरणों का चंदन काफी है, देशभक्ति के महामंत्र का मन से वंदन काफी है, पाकिस्तानी कुत्तों को यदि नानी याद करानी है, भारत माता की गोदी का एक अभिनंदन काफी है’। पलवल के गीतकार सतीश एकांत ने पढ़ा- ‘जननी और जन्मभूमि में न कोई अंतर होता, जन्म सार्थक करने को ये रण आरोपित होता’। झारखंड की पावनी कुमारी ने कहा- ‘बैरियों के बार-बार सहते हैं ऐसे मानों अब बैरियों के बाज पूजे जाएंगे, भूख से मरे किसान, सीमा पर मरे जवान, अब क्या यहां पर श्मशान पूजे जाएंगे’।
विज्ञापन

प्रयागराज से आईं व्याख्या मिश्रा ने कहा- ‘ये कथा सुनोगे रो दोगे, संयम डोलेगा, कतरा-कतरा, जर्रा-जर्रा भारत मां की जय बोलेगा’। इनके अलावा अनामिका वालिया, यशदीप कौशिक, योगेंद्र सुंदरियाल, महेंद्र चतुर्वेदी, बलराज मलिक और जावेद आसी आदि कवियों ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं की जमकर वाहवाही बटोरी। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश यूनानी आयुर्वेदिक एवं चिकित्सा पद्धति के चेयरमैन डा. सुभाष शर्मा ने की। संचालन कवि अजातशत्रु एवं अनुराग सिंघल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक राजकिशोर गुप्ता, गौरव विवेक, पवन धीमान, महेंद्र सैनी, विपिन भारतीय, अधिवक्ता मनोज सिंघल, नितिन गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अजय गांधी, सुधा गांधी, विनोद प्रकाश गुप्ता, धारा सिंह, मेला चेयरमैन मनोज सिंघल, प्रवीण जैन, आदेश चौहान, प्रहलाद सिंह, अरविंद कुमार, संजय विवेक, प्रियांशु चौहान, रविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed