{"_id":"5c9bc426bdec2275a46a07a9","slug":"141553712166-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नाम वापसी के बाद होगा चुनाव चिन्ह का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नाम वापसी के बाद होगा चुनाव चिन्ह का आवंटन
विज्ञापन
आज नाम वापसी के बाद होगा चुनाव चिह्न का आवंटन
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 12 के नामांकन निरस्त हो गए थे। बुधवार को आपत्ति के दिन बाकी बचे दस प्रत्याशियों में से किसी के नाम पर भी आपत्ति नहीं आई। प्रत्याशियों के नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन बृहस्पतिवार को होगा।
लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद दस प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए थे। बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी के लिए दो बजे तक का समय दिया जाएगा। दो बजे के बाद बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर में चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। नाम वापसी के समय के बाद ही यह तय हो पाएगा की इस बार लोकसभा चुनाव में कितने प्रत्याशी मैदान में रहेंगे। उधर, बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने किसी भी अन्य प्रत्याशी के नामांकन पत्र के बारे में कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।