{"_id":"5bccccddbdec224291204772","slug":"141540148445-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में बनेगा राजकीय डिग्री कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर में बनेगा राजकीय डिग्री कालेज
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर में बनेगा राजकीय डिग्री कालेज
शाहपुर। राष्ट्रीय इंटर कालेज में आयोजित पंचायत में सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक व विजय कश्यप ने कस्बे में राजकीय डिग्री कालेज बनवाने की घोषणा की।
राष्ट्रीय इंटर कालेज में आयोजित पंचायत में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनकल्याण के कार्य कर रही है। मुजफ्फरनगर में रेलमार्ग का दोहरीकरण कराने के साथ मेरठ-करनाल हाईवे का निर्माण कराया गया। पंचायत में सांसद ने बताया कि विधायक उमेश मलिक ने कस्बे में राजकीय डिग्री कालेज बनवाने का प्रस्ताव दिया है। इसे बनवाया जाएगा। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि कस्बे में डिग्री कालेज बनवाने की मांग तीस साल से की जा रही है, जो अब पूरी होगी। विधायक विजय कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा बेहद जरूरी है। क्षेत्र में डिग्री कालेज से छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। पंचायत को जिला पंचायत सदस्य राजीव प्रताप सैनी, हरेंद्र शर्मा, चेयरमैन प्रमेश सैनी, डॉ सत्यवीर आर्य, डॉ प्रदीप चौहान, कपिल सैनी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, मास्टर विक्रम सिंह, अजय गोयल आदि मौजूद रहे।