{"_id":"5b635bd54f1c1bf5498b4b4b","slug":"141533238229-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में डूबते युवक को गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में डूबते युवक को गोताखोरों ने बचाया
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर में डूबते युवक को बचाया
खतौली। गंगनहर में कूदे युवक को डूबते हुए पीएसी के गोताखोरों ने बचा लिया। गोताखोरों ने बताया कि युवक आत्महत्या करने के इरादे से गंगनगर में कूदा था। गोताखोरों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
प्रशासन की ओर से गंगनहर स्नानघाट पर कांवड़ की सुरक्षा के लिए पीएसी 44 वाहिनी के गोताखोरों को मोटरबोट के साथ लगाया गया है। गोताखोर पीएसी के कमांडर गंगाशरण ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को एक युवक आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में कूद गया। युवक पानी में डूबने लगा तो उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको बचा लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम मोहल्ला सराफत कालोनी निवासी टोनी पुत्र यासीन बताया है। गोताखोरों ने टोनी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ करने में लगी है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देकर थाने में बुलाया। देर शाम तक युवक के परिजन थाने में एकत्र थे।