{"_id":"5ad643d34f1c1b9c098b523b","slug":"141523991507-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में कम्प्यूटर खिड़की पर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में कम्प्यूटर खिड़की पर किसानों का प्रदर्शन
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ।
किसानों को सुविधा देने व लेखपालों के आर्थिक शोषण से बचाने के लिए शासन ने खसरा खतौनी को कंप्यूटराइज्ड तहसील से देने की व्यवस्था बनाई थी। तहसील में पिछले कई दिनों से कंप्यूटर रूम से किसानों को खसरा खतौनी नहीं मिलने के कारण वापस जाना पड़ रहा है। जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को किसानों ने कंयूटर की खिड़की पर प्रदर्शन करते हुए रोष प्रकट किया। रजिस्ट्रार कानूनगो शिवनारायण का कहना है कि तीन दिन से इंटरनेट सेवा खराब चल रही है। वहीं तहसील में कंप्यूटर रूम का संबंध लखनऊ से है। कंप्यूटर में कोई तकनीकी खराबी आ जाने के कारण मैकेनिक को बुलाया गया है। शीघ्र ही सही कराकर किसानों को नकल जारी करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर किसान राजेंद्र सिंह, महेंद्र, धर्मवीर, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, राघव सिंह आदि शामिल रहे।