{"_id":"5a736fee4f1c1bca798b74b1","slug":"141517514734-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने किया बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने किया बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने किया बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार
मुजफ्फरनगर। पीटी उषा कन्या इंटर कालेज और दीवान इंटर कालेज तितावी कालेज के शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार किया है। शिक्षकों का आरोप है कि लगातार अपनी मांगों को लेकर शिकायत दर्ज कराई जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने अनसुना कर रखा है। ऐसे में परीक्षा में ड्यूटी देने का कोई तुक नहीं है।
दोनों कालेजों के शिक्षकों ने मीटिंग कर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। शिक्षकों ने कहा कि कालेज के शिक्षकों की मानदेय बहाली नहीं हो सकी है, जबकि अन्य कई मांगों को लेकर भी कई बार शिकायत दी गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की है। वह माध्यमिक वित्तविहीन महासभा के आह्वान पर परीक्षा में ड्यूटी नहीं करेंगे। पीटी उषा कन्या कालेज की शिक्षिका शारदा शर्मा, पूनम देवी, कल्पना गौड, पवित्रा अहलावत, सरिता तिवारी, गायत्री शर्मा, मोनिका आर्या, संगीता अग्रवाल, कविता मलिक आदि रही, जबकि तितावी के श्रीदीवान सिंह इंटर कालेज में अरुण सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुनील कुमार, सुभाष सिंह, रविंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा, अमित गौतम, प्रवीण पुंडीर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।