{"_id":"5a6cd1bd4f1c1b74268b6b93","slug":"141517081021-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार मांगने पर अमीन ने किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार मांगने पर अमीन ने किया फायर
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। उधार की रकम मांगने पर आरोपी अमीन ने अपने साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से पीड़ित पर फायर किया। जिसमें वह बाल-बाल बचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़ कर उसके कब्जे से पिस्टल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
साकेत कालोनी निवासी रामबीर सिंह पुत्र डुंगरमल ने सिविल पुलिस को दी तहरीर दी। बताया कि उसने पचेंडा निवासी शैलेंद्र पुत्र ओमप्रकाश को वर्ष 2016 में काम के लिए 7.50 लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि आरोपी उधार वापस नहीं दे रहा है। तकाजा करने पर आरोपी ने उसे शुक्रवार शाम को सदर तहसील के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया था। पीड़ित अपने साथ अपने पुत्र के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि पीड़ित ने जब आरोपी से अपने रुपये मांगे, तो उसने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने पिस्टल निकालकर पीड़ित व उसके पुत्र पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके से शैलेंद्र व उसके साथी गौरव गर्ग को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अमीन शैलेंद्र और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आरोपी को छोड़ दिया गया है।