{"_id":"5a5a55234f1c1bf3408b4a4c","slug":"141515869475-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी
मीरापुर। राजकीय कन्या हाईस्कूल संभलहेड़ा में दो दिवसीय विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रधानाचार्या राजरानी ने कहा कि प्रबंध समिति के सभी लोग बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक बनें बालिकाओं के नामांकन के साथ विद्यालय विकास में अपना सहयोग दें। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रशिक्षक सुचित्रा सैनी ने ग्रामीणों को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कन्या हाईस्कूल को इंटरमीडिएट तक ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया। सीताराम, रियासत, शाकिर, समीना, निगत, देवेंद्र कुमार, मनव्वर हुसैन, अर्शजहां, आकांक्षा, नागपाल, महिमा शर्मा, मीनाक्षी आर्य, लक्ष्मी गौतम आदि उपस्थित रहेे। छात्र मुस्कान को अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
रोडवेज बस ने बुग्गी में मारी टक्कर
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल में गन्ना डालकर आ रही एक बुग्गी से रोडवेज बस टकरा गई। दुर्घटना में बुग्गी चालक किसान बाल-बाल बचा। शुक्रवार देर रात ग्राम खेड़ी निवासी अंकित पुत्र अशोक कुमार मिल मे गन्ना डालकर वापस आ रहा था। पुठ्ठी के निकट मेरठ की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने बुग्गी मे टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अंकित बाल-बाल बच गया। दुर्घटना कर बस चालक बस को लेकर भाग निकला।
महिला ने थाने में ही पति और सास को पीटा
मीरापुर। थाना परिसर में कैथोड़ा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और सास की पिटाई कर सनसनी फैला दी। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति काला ने उसके भाई मोमीन पर हमला कर घायल कर दिया था। विवाहिता अपने घायल भाई के साथ शिकायत करने थाने आई थी। इसी दौरान महिला का पति और उसकी सास भी अपना पक्ष रखने के लिए आ पहुंची। भाई की चोट से गुस्साई विवाहिता ने पति व सास को भी खरी-खोटी सुनाकर उनकी पिटाई कर डाली। किसी तरह पुलिस वालों ने महिला को समझाया। घायल मोमीन को उपचार के लिए भेजा। उधर, महिला अपने पति से तलाक भी मांगती रही। पुलिस ने समझाबुझा कर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
लोहड़ी का पर्व मनाया
मीरापुर। मोहल्ला पंजाबी कालोनी के श्रीराम मंदिर परिसर में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने अलाव जलाकर लोहड़ी पर्व के महत्व को बताया। बच्चों और महिलाओं ने लोक गीत गाए। ढोल की थाप पर पर्व की भावना से उत्साहित महिलाओं व बच्चों ने नृत्य किया। रेवड़ी, मूंगफली का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जवाहर लाल सुखिजा, प्रवेश कुमार, अमित, दर्शनलाल, कमल नैन छाबड़ा, लक्ष्मी तनेजा, महेेंद्र कोचर, कोमल कुमार, रामकिशन तरिका, मनीष आदि उपस्थित रहे।