{"_id":"5a05f0eb4f1c1b76678ba85c","slug":"141510338795-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से युवती और किशोरी की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से युवती और किशोरी की हुई मौत
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा(मुजफ्फरनगर)। कस्बे में युवती और किशोरी की बुखार से मौत हो गई। बीते 15 दिन में पांच मौत होने से लोगों में बुखार का भय है। भोपा निवासी गुलिस्ता (19) पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भी भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को दफनाया दिया। उधर, हसन अब्बास की बेटी सइमा (15) भी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने उसके शव को पैतृक गांव चितौड़ा ले जाकर दफनाया।
डबल मर्डर के आरोपी वारंटी को दबोचा
भोपा(मुजफ्फरनगर)। लूट कर दो संतों की हत्या के मामले में आरोपी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का है।
भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में क्षेत्र के गांव मलपुरा स्थित आश्रम में बदमाशों ने डकैती के दौरान दो संतों योगीराज और स्वामी योगानंद की हत्या कर दी थी। डकैती और हत्या के मामले में सात लोगों के विरुद्घ मुकदमा कायम कराया गया था। सभी आरोपी खानाबदोश बताए गए थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। इसी मुकदमे के आरोपी नसीब उर्फ आसिफ अली निवासी असीलपुर थाना किठौर मेरठ को दबोच लिया। आरोपी इस मुकदमे की तारीख पर नहीं जा रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी कर दिए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।