फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रेन से गिरकर कांवड़िए की मौत

ट्रेन से गिरकर कांवड़िए की मौत

Thu, 20 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर कांवड़िए की मौत
ट्रेन से गिरकर कांवड़िये की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक कांवड़िए की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसका शव बामनहेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन शव की शनाख्त नहीं हो सकी। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बामनहेड़ी रेलवे ट्रैक पर रुड़की रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का अनुमान है कि उसकी मौत चलती ट्रेन से गिरकर हुई है। इस संबंध में पुलिस ने आसपास के थानों की पुलिस के अलावा डीसीआरबी और सीसीआरबी को भी अवगत करा दिया है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed