फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गाजियाबाद का कांवडिय़ा मृत अवस्था में पड़ा मिला

गाजियाबाद का कांवडिय़ा मृत अवस्था में पड़ा मिला

Thu, 20 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद का कांवडिय़ा मृत अवस्था में पड़ा मिला
चबूतरे पर कांवड़िये का शव मिला
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर बस स्टैंड और थाने के बीच हाईवे पर नाले के बराबर में बने चबूतरे पर कांवड़िये का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था। उसकी जेब से मिले मोबाइल से उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी में भेज दिया।

बुधवार दोपहर कांवड़ सेवा शिविरों में सेवा करने में लगे लोगों और दुकानदारों ने मंसूरपुर बस स्टैंड और थाने के बीच हाईवे पर नाले के बराबर में बने चबूतरे पर एक कांवड़िये को चटाई पर औंधे मुंह लेटा हुआ देखा। काफी देर तक जब सोते हुए कांवड़िये के शरीर में कोई कंपन नहीं हुआ तो लोगों को अनहोनी का शक हो गया। लोगों ने देखा तो कांवड़िया मृत पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास शिविरों में ठहरे हुए कांवड़ियों से शिनाख्त कराने की कोशिश की। किसी भी कांवड़िये ने शव की शिनाख्त नहीं की। पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली, तो जेब में मात्र एक मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल के जरिये मृतक कांवड़िये की पहचान की। पुलिस ने बताया कि मृतक के फोन से बात करने पर उसके परिजनों ने बताया कि गाजियाबाद की कालोनी कविनगर निवासी दयानंद पुत्र रघुनाथ है। वह घर से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया जांच से पता चलता है कि कांवड़िये की मौत किसी जहरीली पदार्थ खाने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कांवड़िये की मौत की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed