{"_id":"5957f5424f1c1bd4798b4783","slug":"141498936642-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच लाख पौधों से होगा धरती का श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच लाख पौधों से होगा धरती का श्रृंगार
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। आगामी एक सप्ताह में जिले में साढ़े पांच लाख पौधे रोपित कर धरती का श्रृंगार किया जाएगा। शनिवार को केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने सात दिवसीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। जनपद में पौधे रोपने के लिए 27 स्थान चिह्नित किए गए हैं।
वन विभाग की ओर से शनिवार को सात दिवसीय वन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में मोलश्री का पौधा रोपण कर इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वृक्षों से ही जीवन बचाया जा सकता है, इसके लिए पहले वृक्षों को बचाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पेड़ों को बचाने का आह्वान किया। कार्यवाहक डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि जिले में सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें जिले में कुल पांच लाख 56 हजार 535 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग की ओर से दो लाख 72 हजार 65 और अन्य विभागों की ओर से दो लाख 84 हजार 470 पौधे रोपित किए जाएंगे। वन विभाग ने इसके लिए 27 स्थान चिह्नित किए हैं, जिसमें मुजफ्फरनगर में तीन, मोरना और जानसठ रेंज में 12-12 स्थान शामिल हैं। अभियान के शुभारंभ अवसर पर रेंजर नरेंद्र कुमार, डिप्टी रेंजर उत्सव कुमार, कुलदीप सिंह, वकार अली आदि मौजूद रहे।
पांच जुलाई को 8800 पौधे लगाए जाएंगे
मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आह्वान पर पांच जुलाई को वन उत्सव मनाया जाएगा। मोरना रेंज के इलाहाबास गांव में यह उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें एक साथ 8800 पौधे रोपे जाएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर
पौधरोपण किया
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक का स्थापना दिवस मनाया गया। रेलवे रोड स्थित मुख्य शाखा पर आयोजन हुआ। बाद में एसडी इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। सहायक महाप्रबंधक विपिन सक्सेना, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार गुप्ता ने पौधे रोपे। सौरभ जोशी, राकेश कुमार, अनुज गुप्ता, अनिल धारीवाल, अनुज आर्य, जसमीत सिंह, प्रदीप कुमार, जितेंद्र बालियान, कपिलदेव, सचिन वर्मा, सत्यम, विभु शर्मा आदि मौजूद रहे।